धनबाद के देबारी कोलियरी में CISF की बड़ी कार्रवाई, अवैध कोयला तस्करी का भंडाफोड़, 30 टन कोयला जब्त।

धनबाद के देबारी कोलियरी में CISF की बड़ी कार्रवाई, अवैध कोयला तस्करी का भंडाफोड़, 30 टन कोयला जब्त।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

धनबाद से एक बड़ी खबर सामने आई है, जहां अवैध कोयला कारोबार के खिलाफ केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CISF) ने बड़ी कार्रवाई की है। इस दौरान करीब 30 टन अवैध कोयला जब्त किया गया है।


यह कार्रवाई बीसीसीएल के एरिया-9 अंतर्गत देबारी कोलियरी के पास की गई। मिली जानकारी के अनुसार, तस्कर बीएनआर साइडिंग की ओर जाने वाले हाईवा से कोयला गिराकर उसे अवैध रूप से जमा कर रहे थे। इसके बाद इस कोयले को पिकअप वाहनों के जरिए बाजार में खपाने की तैयारी थी।
हालांकि, सीआईएसएफ की टीम ने समय रहते छापेमारी कर पूरे नेटवर्क का भंडाफोड़ कर दिया। मौके से भारी मात्रा में कोयला बरामद किया गया, जिससे तस्करों के मंसूबों पर पानी फिर गया।
इस कार्रवाई के बाद इलाके में अवैध कारोबारियों के बीच हड़कंप मच गया है। CISF ने जब्त कोयले को बीसीसीएल प्रबंधन को सौंप दिया है और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी गई है।
अधिकारियों ने साफ कहा है कि अवैध खनन और तस्करी के खिलाफ आगे भी लगातार कार्रवाई जारी रहेगी।

About Author

error: Content is protected !!