डुमरी में पूर्व जिला परिषद अध्यक्ष राकेश महतो हत्याकांड का खुलासा, जमीन विवाद में हुई थी हत्या; दो आरोपी गिरफ्तार
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!गिरिडीह के डुमरी में पूर्व जिला परिषद अध्यक्ष राकेश महतो हत्याकांड का पुलिस ने खुलासा कर दिया है।
बताया जाता है कि 21 फरवरी 2026 को खांकीकला जंगल से राकेश महतो का अर्धजला शव बरामद हुआ था, जिसके बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई थी। मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने कांड दर्ज कर तकनीकी अनुसंधान और मानवीय सूत्रों के आधार पर जांच शुरू की।
जांच के दौरान यह सामने आया कि जीटी रोड के पास बन रहे मकान के बगल की विवादित जमीन को लेकर हुए विवाद में राकेश महतो की हत्या की गई थी।
इस मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों में
रेवत लाल महतो (उम्र लगभग 40 वर्ष), पिता स्वर्गीय डिली महतो और
प्रदीप कुमार (उम्र लगभग 28 वर्ष), पिता बसंत महतो शामिल हैं।
दोनों आरोपी ग्राम डुमरी (हेटटोला), थाना डुमरी, जिला गिरिडीह के निवासी बताए जा रहे हैं।
पुलिस के अनुसार पूछताछ में दोनों आरोपियों ने हत्या की बात स्वीकार कर ली है। फिलहाल दोनों को आगे की कार्रवाई के लिए न्यायिक अभिरक्षा में भेजा जा रहा है।
वहीं पुलिस ने लोगों से क्षेत्र में शांति और कानून व्यवस्था बनाए रखने की अपील की है।