पूर्वी टुण्डी पुलिस की बड़ी कार्रवाई ,भारी मात्रा में अवैध शिखर गुटखा व तंबाकू जब्त, चालक गिरफ्तार
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!धनबाद | पूर्वी टुण्डी:
पूर्वी टुण्डी पुलिस ने अवैध तंबाकू उत्पादों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए भारी मात्रा में शिखर गुटखा और तंबाकू जब्त किया है। गुप्त सूचना के आधार पर की गई इस कार्रवाई में एक ट्रक को पकड़ा गया, जबकि चालक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया।
पुलिस को सूचना मिली थी कि वाहन संख्या UP78FN-3236 में अवैध गुटखा लादकर गोविंदपुर की ओर से ले जाया जा रहा है। सूचना के सत्यापन के लिए पुलिस ने ग्राम घोषालडीह स्थित एक होटल के पास सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया। इसी दौरान संदिग्ध ट्रक को सशस्त्र बलों के सहयोग से रोका गया।
जांच के दौरान चालक ने ट्रक में गुटखा लदे होने की बात स्वीकार की, लेकिन वैध कागजात प्रस्तुत करने में असफल रहा। इसके बाद पुलिस ने तिरपाल हटाकर तलाशी ली, जिसमें ट्रक अवैध शिखर गुटखा और तंबाकू से भरा पाया गया।
पुलिस ने मौके से:
140 सफेद प्लास्टिक बोरे – शिखर गुटखा
70 लाल प्लास्टिक बोरे – एसएस-1 तंबाकू
एक लाल रंग का आयसर ट्रक (UP78FN-3236)
जब्त किया।
कानूनी कार्रवाई
इस संबंध में पूर्वी टुण्डी थाना कांड संख्या 11/2026 दर्ज की गई है।
गिरफ्तार आरोपी की पहचान विकास यादव उर्फ राजा यादव (22 वर्ष), निवासी प्रतापगढ़ (उत्तर प्रदेश) के रूप में हुई है।
आरोपी को भारतीय न्याय संहिता (BNS) की सुसंगत धाराओं एवं खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम 2006 की धारा 59 के तहत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में प्रस्तुत किया गया।