5 करोड़ के चीनी पटाखे जब्त, एक गिरफ्तार

5 करोड़ के चीनी पटाखे जब्त, एक गिरफ्तार

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

चीन से अवैध तरीके से लाए जा रहे 30,000 पटाखों की बड़ी खेप को डीआरआई ने मुंद्रा पोर्ट पर जब्त किया है। बरामद पटाखों की कीमत करीब 5 करोड़ रुपये आंकी गई है। साथ ही एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है।

राजस्व खुफिया निदेशालय यानी डीआरआई ने अवैध चीनी पटाखों की तस्करी का एक और बड़ा मामला पकड़ लिया है। वित्त मंत्रालय ने सोमवार को जानकारी दी कि ‘फायर ट्रेल’ अभियान के तहत मुंद्रा बंदरगाह पर कार्रवाई की गई, जिसमें चीन से आए एक 40 फीट लंबे कंटेनर को रोका गया।

कागज़ों में इसे ‘पानी का गिलास’ और ‘फूलदान’ बताया गया था, लेकिन जांच के दौरान गिलास के सेटों के पीछे 30,000 से अधिक अवैध पटाखे छिपे मिले, जिनकी कीमत करीब 5 करोड़ रुपये है।

डीआरआई ने बताया कि आयातक के पास कोई वैध दस्तावेज नहीं थे और पूछताछ में उसने स्वीकार किया कि आर्थिक लाभ के लिए पटाखों की तस्करी की जा रही थी। अधिकारी ने बताया कि इस तरह की खतरनाक तस्करी न सिर्फ लोगों की जान को खतरे में डालती है बल्कि देश की सुरक्षा, बंदरगाह और जहाजों को भी नुकसान पहुंचा सकती है।

मालूम हो कि विदेश व्यापार नीति के मुताबिक पटाखों का आयात ‘प्रतिबंधित’ श्रेणी में आता है और इसके लिए DGFT और PESO से लाइसेंस अनिवार्य है।

इससे पहले भी अक्टूबर माह में DRI ने मुंबई और तूतीकोरिन में चीनी पटाखों के अवैध आयात के प्रयास नाकाम किए थे, जिसमें अकेले मुंबई में 16 करोड़ रुपए से अधिक के पटाखे जब्त हुए थे।

डीआरआई ने कहा है कि तस्करी में शामिल बड़े नेटवर्क की पहचान कर उन्हें खत्म करने की कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।

 

About Author

error: Content is protected !!