सोनारडीह ओपी क्षेत्र में अवैध खनन पर CISF की बड़ी कार्रवाई
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!बाघमारा। सोनारडीह ओपी अंतर्गत बीसीसीएल एरिया-3 के ब्लॉक-4 स्थित ओरिएंटल आउटसोर्सिंग पैच में अवैध खनन धड़ल्ले से चल रहा था। आखिर प्रशासन अब तक कैसे बेखबर रहा—यह बड़ा सवाल बन गया है।
CISF की टीम ने गुरुवार को ताबड़तोड़ कार्रवाई करते हुए मौके से बिना नंबर प्लेट की जेसीबी मशीन जब्त की, जिसका इस्तेमाल अवैध खनन के लिए रास्ता बनाने में किया जा रहा था। साथ ही कई टन अवैध कोयला भी बरामद किया गया। टीम ने 3 से 4 अवैध खनन मुहानों की पहचान भी की है।
कार्रवाई के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है और अवैध खनन में संलिप्त लोगों में बेचैनी साफ झलक रही है। सूत्रों के मुताबिक क्षेत्र में लगातार निगरानी की जा रही है और आने वाले दिनों में और भी कड़ी कार्रवाई की जा सकती है।
सबसे बड़ा सवाल
आखिर किसके संरक्षण में चल रहा था काले सोने का यह काला कारोबार?
क्या जांच के बाद दोषियों पर सख्त कार्रवाई होगी या फिर खानापूर्ति कर मामला दबा दिया जाएगा?