गोविंदपुर पुलिस ने अवैध शराब तस्करी को नाकाम किया, एक गिरफ्तार
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
गोविंदपुर: थाना प्रभारी गोविंदपुर को गुप्त सूचना मिली कि आसनसोल की तरफ से एक वाहन अवैध शराब लेकर बिहार की ओर जा रहा है। सूचना के आधार पर थाना प्रभारी ने वरिष्ठ पदाधिकारियों को अवगत कराया और आदेशानुसार सहायक थाना प्रभारी गोविंदपुर, पु.अ.नि. संतोष कुमार सिंह, स.अ.नि. मुकेश कुमार सिंह एवं सशस्त्र बल के साथ मोहन पेट्रोल पंप, कलकत्ता-दिल्ली लेन, जीटी रोड पर वाहन चेकिंग शुरू की।
शनिवार की रात लगभग 01:20 बजे चेकिंग के दौरान पिकअप वाहन संख्या BR06GF-6871 आते देखा गया। वाहन चालक ने रुकने का इशारा न मानते हुए भागने का प्रयास किया, जिसे पुलिस ने दौड़ाकर पकड़ लिया। पूछताछ में चालक ने बताया कि वाहन में अवैध शराब लदी हुई है और वह इसे झारखंड होते हुए बिहार ले जा रहा था।
चेकिंग के दौरान वाहन से 125 कार्टून Royal Challenge (प्रति कार्टून 48 बोतल, कुल 6000 बोतल) अवैध विदेशी शराब बरामद की गई। इसके अलावा वाहन में एक काला रंग का हीरो कीपैड मोबाइल और प्लास्टिक बोरे में लगभग 50 किलो आलू भी मिला।
गिरफ्तार व्यक्ति:
नाम: प्रदुमन कुमार
उम्र: लगभग 23 वर्ष
पिता: चरित्र पासवान
पता: मोहल्ला कल्याणपुर, थाना बिहारशरीफ, जिला नालंदा, बिहार
गोविंदपुर पुलिस ने मामला दर्ज करते हुए थाना कांड संख्या 408/2025, दिनांक 30/08/2025 के तहत धारा 272/273/274/275 BNS 2023 एवं 47(a) उत्पादन अधिनियम के तहत अनुसंधान शुरू कर दिया है।
चेकिंग में शामिल पुलिस टीम:
1. विष्णु प्रसाद राउत, पु.नि. सह थाना प्रभारी गोविंदपुर
2. पु.अ.नि. संतोष कुमार सिंह
3. स.अ.नि. मुकेश कुमार सिंह
4. हव0 पुरूषोत्तम यादव
5. आरक्षी 541 संजय कुमार
गोविंदपुर पुलिस की सतर्कता और गुप्त सूचना के कारण अवैध शराब की बड़ी खेप बिहार पहुँचने से पहले ही नष्ट कर दी गई।