निकाह के 3 महीने बाद ही नाबालिग बीवी ने मरवा दिया शौहर को, प्रेमी के साथ मिलकर रची खौफनाक साजिश
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!पलामू, झारखंड।
झारखंड के पलामू जिले से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां निकाह के तीन महीने के भीतर ही एक नाबालिग लड़की ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर अपने ही शौहर की हत्या करवा दी। यह चौंकाने वाला खुलासा खुद पलामू की एसपी रिष्मा रमेशन ने मीडिया के सामने किया।
एसपी के अनुसार, लातेहार जिले के मुरूप डीही गांव का रहने वाला सरफराज खान (20) 31 जुलाई को मृत पाया गया। उसकी डेड बॉडी पलामू के नावाबाजार थाना क्षेत्र के सिंजो पिपहरवा जंगल में बरामद हुई थी।
जांच के दौरान पुलिस ने मृतक की नाबालिग पत्नी को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो चौंकाने वाला खुलासा हुआ। शादी महज 22 अप्रैल 2025 को हुई थी, लेकिन लड़की पहले से ही समीर शाह (18) नामक युवक से प्रेम-संबंध में थी। शादी से नाखुश नाबालिग पत्नी ने समीर के साथ मिलकर सरफराज को मारने की योजना बनाई।
हत्या की पूरी साजिश ऐसे रची गई:
26 जुलाई को पत्नी ने सरफराज को 500 रुपये भेजकर ससुराल बुलाया।
समीर झारखंड के झुमरीतिलैया से लौटकर आया।
30 जुलाई को समीर ने सरफराज को बीयर पिलाकर जंगल में नशे की हालत में पत्थर से कुचल दिया।
31 जुलाई को शव बरामद हुआ।
मोबाइल लोकेशन और कॉल डिटेल से पुलिस को समीर और पत्नी पर शक हुआ।
पूछताछ में दोनों ने गुनाह कबूल कर लिया।
समीर को पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है, जबकि नाबालिग पत्नी को डिटेन किया गया है। इस मामले में चाइल्ड वेलफेयर कमिटी भी सक्रिय हो गई है।
नाबालिग से शादी करने के आरोप में सरफराज के सास-ससुर पर भी होगी कार्रवाई।