Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
ब्रेकिंग: बाघमारा – कतरास गौशाला पुल पर जलजमाव से हाल बेहाल, आमजन परेशान, विभाग मौन
बाघमारा (धनबाद)। कतरास स्थित गौशाला पुल की हालत इन दिनों बेहद खराब हो चुकी है। लगातार बारिश के चलते पुल पर भारी जलजमाव हो गया है, जिससे राहगीरों और वाहन चालकों को गंभीर परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
ताजा तस्वीर में देखा जा सकता है कि एक कार पुल पर पानी में फंस गई, जिसे लोगों को धक्का देकर निकालना पड़ा। ऐसे दृश्य अब आम हो चुके हैं। जलजमाव के कारण रोजाना जाम की स्थिति उत्पन्न हो रही है, जिससे न सिर्फ ट्रैफिक बाधित हो रहा है, बल्कि छोटे वाहन चालकों और राहगीरों की जान भी जोखिम में पड़ रही है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि उन्होंने कई बार विभागीय अधिकारियों को इस समस्या से अवगत कराया, लेकिन अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है। विभागीय उदासीनता के चलते लोगों में आक्रोश बढ़ता जा रहा है।
जनता की मांग है कि जल्द से जल्द पुल पर जल निकासी की उचित व्यवस्था की जाए और सड़क की मरम्मत कराई जाए, ताकि आमजन को राहत मिल सके।
प्रश्न यही है – कब जागेगा
प्रशासन?