बोकारो में अवैध विदेशी शराब की बड़ी खेप जब्त!
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!उत्पाद विभाग ने की एक बड़ी कार्रवाई, भारी मात्रा में अवैध विदेशी शराब बरामद!

कसमार थाना क्षेत्र के दांतू गांव में गुप्त सूचना के आधार पर की गई छापेमारी में, राष्ट्रीय राजमार्ग किनारे स्थित एक मकान से लगभग 160 पेटी यानी 3840 बोतलें (करीब 1100 लीटर) विदेशी शराब जब्त की गई है।
यह कार्रवाई उपायुक्त उत्पाद उमाशंकर सिंह के मार्गदर्शन में और निरीक्षक विजय कुमार पाल के नेतृत्व में की गई।
आरोपी विनोद साव, कुंडौरी निवासी, पर उत्पाद अधिनियम की सुसंगत धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है।
जब्त की गई शराब में ये प्रमुख ब्रांड शामिल हैं:
Imperial Blue
Royal Stag
Blenders Pride
McDowell No1
Sterling B7
Iconiq
छापेमारी दल में शामिल रहे:
अवर निरीक्षक (सदर-सह-तेनुघाट) सन्नी विवेक तिर्की
अवर निरीक्षक (बेरमो-सह-चंद्रपुरा) महेश दास और अन्य अधिकारी
प्रशासन का यह कदम अवैध शराब कारोबार पर बड़ा प्रहार माना जा रहा है।