ब्रेकिंग न्यूज | मधुबन थाना क्षेत्र में फरार आरोपियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, ढोल-नगाड़े के साथ चिपकाया गया इश्तिहार

ब्रेकिंग न्यूज | मधुबन थाना क्षेत्र में फरार आरोपियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, ढोल-नगाड़े के साथ चिपकाया गया इश्तिहार

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

मधुबन, धनबाद | 30 जुलाई 2025 (बुधवार):

मधुबन थाना पुलिस ने आज एक बड़ी कार्रवाई करते हुए कांड संख्या 02/25, दिनांक 09.01.2025 के तहत फरार चल रहे आरोपियों के घरों पर ढोल-नगाड़े के साथ इश्तेहार चिपकाया। पुलिस की यह कार्रवाई फरार आरोपियों को जल्द गिरफ्तार करने के दबाव के तहत की गई है।

 

थाना प्रभारी के नेतृत्व में पुलिस दल ने गांव में घूम-घूमकर लोगों को इस मामले की जानकारी दी और आरोपियों को सरेंडर करने की चेतावनी भी दी।

 

फरार अभियुक्तों के नाम इस प्रकार हैं:

 

1. विनोद यादव, पिता – कारू यादव उर्फ देवेंद्र

2. जयप्रकाश यादव, पिता – कामेश्वर यादव

3. राहुल उर्फ प्राथी, पिता – सत्येंद्र यादव

4. विक्की यादव, पिता – सुधीर यादव

5. कमलेश यादव, पिता – जगदीश यादव

6. सुरेंद्र यादव, पिता – किदेशखर यादव

7. मंटू यादव, पिता – सुरेश यादव

8. ललन यादव, पिता – गांधी यादव

9. जयराम यादव, पिता – फुलेश्वर यादव

इन सभी के खिलाफ मधुबन थाना में गंभीर धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज है और ये लंबे समय से फरार चल रहे हैं।

पुलिस ने स्पष्ट किया है कि यदि आरोपी जल्द सरेंडर नहीं करते हैं, तो कानूनी प्रावधानों के तहत कुर्की-जब्ती की प्रक्रिया शुरू की जाएगी।

🔴 पुलिस की यह कार्रवाई अपराधियों में खौफ पैदा करने और कानून के पालन को सुनिश्चित करने

की दिशा में एक अहम कदम माना जा रहा है।

 

About Author

error: Content is protected !!