लोयाबाद 07 नंबर में अवैध मुहाने की बात गलत : पीओ

लोयाबाद 07 नंबर में अवैध मुहाने की बात गलत : पीओ

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

कई सालों से खुला है मुहाने का मुंह : ग्रामीण महिलाएं”

धनबाद: लोयाबाद कोलियरी के पीओ संजय नंदा ने कहा कि लोयाबाद सात नंबर में कोयले का कोई अवैध मुहाना नहीं था।यह कोलियरी के पहले का बालु बंकर है।इसे अवैध मुहाना के नाम पर कुछ लोगों ने महिलाओं को भ्रमित कर थाना ले जा कर घेरने का काम किया।पीओ ने यह बातें सोमवार को उक्त मुहाने की भराई कर बंद करा देने के दौरान पत्रकारों से कही।इधर इस मुहाने की भराठी किए जाने के बाद आस पास के ग्रामीणों में प्रबंधन के प्रति जबरदस्त आक्रोश व्याप्त हो गया है।ग्रामीणों का कहना है कि मुहाने की भराठी करा दिए जाने से अब मुहल्ले का पानी कहां जाएगा।भराठी के दौरान बीसीसीएल अधिकारीयों के साथ साथ लोयाबाद पुलिस सीआईएसएफ के जवान मौजूद थे।
पीओ ने बताया कि उस बंद मुहाने में मोहल्ले का नाले और बारिश का पानी जाता था।पिछले दिनों हुए भारी बारिश के कारण पीपल का पेड़ गिर गया और मुहाने की मिट्टी बह गया और उसका मुंह खुल गया।लोग समझ बैठे कि यहां से अवैध रूप से कोयला निकाला जाएगा जबकि ऐसी बात जांच में नहीं आई।
लोयाबाद सात नंबर के अधिवक्ता मो इश्तियाक अहमद ने कहा कि यहां पर अवैध मुहाना खोले जाने की बात जो कही जा रही वह गलत है।जबसे होश संभाले हैं तबसे यहां से एक छटाक कोयला नहीं निकाला गया है।
जुलेखा खातुन,डोली कुमारी, अजमेरी खातुन भोली देवी ने बताया कि बीसीसीएल प्रबंधन द्वारा मुहाने की भराठी तो करा दी गई है।अब नाले और बारिश का पानी कहां बहेगा।ग्रामीणों ने बताया कि कई लोगों द्वारा नाले के ऊपर मकान भी बना लिया गया है।महिलाओं ने कहा अवैध मुहाने खोल कर कोयला निकालने की बात एक अफवाह है।
लोयाबाद सात नंबर के ग्रामीणों ने मुहाना खुला होने की शिकायत की थी।बीसीसीएल प्रबंधन ने पुलिस को बताया कि वहां कोई अवैध मुहाना नहीं था।बीसीसीएल का पुराना बालू बंकर था, जिसमें वर्तमान में मोहल्ले के नाली का पानी जाता था।
*पिकु प्रसाद थाना प्रभारी लोयाबाद*

About Author

error: Content is protected !!