गोविंदपुर थाना के एसआई की मिलीभगत से भागी गौ तस्करी की गाड़ी।

गोविंदपुर थाना के एसआई की मिलीभगत से भागी गौ तस्करी की गाड़ी।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

धनबाद : रविवार की रात को गौ सेवको को गुप्त सूचना मिली कि एक ट्रक जिसका नम्बर JH 15AK 4991 उसमे अवैध तरीके से काफी संख्या में गौवंशों को लोड कर साहिबगंज रोड से होते हुए गोविंदपुर के रास्ते बंगाल जाने वाली है । सूचना मिलते ही कुछ गौसेवक गोविंदपुर पहुचे ओर ट्रक का इंतजार करने लगे कुछ ही देर में उन्हें ट्रक दिखा जिसका उन्होंने पीछा किया और गोविंदपुर चौक पर खड़े थाना के पीसीआर वैन को भी सूचना दी पीसीआर वैन ने भी ट्रक को रोकने का प्रयास किया परंतु ट्रक ओर तेजी से भागने लगी जिसका पीछा करते हुए ट्रक को बरवा चोक पर रोका गया जहाँ पहले से एक पीसीआर खड़ी थी ट्रक रोकने के बाद कुछ स्थानीय लोगो का भी जुटान हो गया ये देखते हुए गौसेवकों ने ट्रक को गोविंदपुर थाना के पीसीआर वैन को सुपुर्द किया और गौ रक्षा दल के प्रदेश अध्यक्ष सुमन्त शर्मा को भी इसकी सूचना दी और चले गए।

रात 12: 30 बजे सुमन्त शर्मा ने गोविंदपुर के थाना प्रभारी से जब फ़ोन पे बात की तो थाना प्रभारी ने बताया कि एफआईआर दर्ज किया जा रहा है ओर दो आदमी भी पकड़े गए है जिसकी सूचना वरीय अधिकारियों को भी दे दी गयी है।
आज सुबह 8: 30 सुमन्त शर्मा ने फिर से गोविन्दपुर थाना प्रभारी को फ़ोन किया और पूछा कि सभी गौवंशो को गौशाला भेजा गया या नही तो थाना प्रभारी साहब ने जवाब दिया कि हमलोग एफआईआर दर्ज कर रहे थे तभी गौवंशो से लदा ट्रक बिहार की ओर भाग गया जिसे हमलोग ढूंढने का प्रयास कर रहे ।

अब सवाल ये उठता है कि 2 पीसीआर होने के बाद भी इतनी बड़ी ट्रक वापस मुड़ी ओर बिहार की ओर भाग गई ये कैसे सम्भव है ??

सूत्रों के मुताबिक हमे यह जानकारी मिली कि गौसेवकों के जाने के बाद पीसीआर में मौजूद एस आई ने खुद गाड़ी को गोविन्दपुर के कौवाबान्ध तक लेकर गए और लेनदेन करने के बाद ट्रक को भगा दिया गया ।

इस पूरी घटना की जानकारी थाना प्रभारी ने अपने वरीय अधिकारियों को भी दी और कहा कि ड्यूटी पे मौजूद एसआई के खिलाफ कार्यवाही की जाएगी।

 

About Author

error: Content is protected !!