Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
धनबाद में दो महिला पाक नागरिक लंबी अवधि की वीजा पर रह रहीं है.. इन्हें सरकार के आदेश से किया जाएगा डिपोर्ट…
धनबाद:धनबाद SSP एचपी जनार्दन के नेतृत्व में आज जिले की मासिक अपराध समीक्षा के लिए क्राइम मीटिंग की गई ..धनबाद समाहरणालय स्थित पुलिस मुख्यालय में आयोजित इस बैठक में सिटी एसपी अजीत कुमार ,ग्रामीण एसपी कपिल चौधरी, जिले के सभी SDPO ,डीएसपी ,इंस्पेक्टर और थाना प्रभारी शामिल हुए
बैठक में जहां पुराने लंबित मुकदमों के यथा शीघ्र निष्पादन करने फरार वारंटियों को पकड़ने के दिशा निर्देश दिए गए..वहीं पिछले मार्च माह में और बेहतर पुलिसिंग करने वाले तोपचांची और जोरापोखर थाना प्रभारी को रिवॉर्ड दिया ..धनबाद SSP ने हाल के दिनों रामनवमी, रमजान और गुड फ्राइडे समेत सभी पर्व त्यौहार के दौरान जिले में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए धनबाद पुलिस की तारीफ़ की …
SSP ने बताया कि धनबाद में ऑर्गेनाइज्ड क्राईम की कमर तोड़ने के लिए पुलिस ने जो अभियान चलाया है वह सफल हो रहा है.. कुख्यात अमन सिंह की हत्या के बाद प्रिंस खान गैंग ने धनबाद में अपना सिक्का जमाने की कोशिश की थी लेकिन इस पर भी पुलिस की विशेष कार्रवाई की गई है ,प्रिंस खान के विदेश भागने के बाद आशीष सिंह गैंग पर भी पुलिस की खास नज़र है ..हालांकि प्रिंस के लोकल सपोर्ट सिस्टम को भी पुलिस ने पहले ही ध्वस्त कर दिया है ऐसे में वह कुछ लोगों को धमकियां देकर अपनी ताकत दिखाना चाहता है.. लेकिन अब लोकल सपोर्ट उसे नहीं मिल रहा है ..SSP ने कहा कि हाई कोर्ट के आदेश के अनुसार पिछले 20 साल पुराने पेंडिंग मुकदमों को डिस्पोजल के लिए पुलिस प्रयास में जुटी हुई है .. SSP ने यह भी कहा कि धनबाद के कई क्षेत्र कोल बेल्ट होने के कारण लोगों का इधर-उधर पलायन होना पड़ता है..ऐसे में लोगों का नाम पता ठिकाना ढूंढने और सत्यापन करने में पुलिस को परेशानी होती है ..SSP एचपी जनार्दनन ने कहा कि अवैध रूप से रह रहें पाक नागरिकों को बाहर भेजने के लिए दिशा निर्देश के तहत अभी तक धनबाद में सिर्फ दो ही पाकिस्तानी नागरिक के होने की सूचना है ..ये दोनों शादी शुदा महिला है जो लंबी अवधि की वीजा पर रह रहे हैं.. और उन दोनों को डिपोर्ट करने का निर्णय लिया गया है..
आपको बता दें कि उक्त दोनों पाक नागरिक इस वक्त धनबाद में भौरा और निरसा में रह रहे है जिन्हें जल्द पाकिस्तान भेजा जाएगा..