मधुबन पुलिस ने खरखरी हिंसक झड़प में फुलारीटांड़ आशा कोठी खटाल के 9 नामजद आरोपियों के आवासों में इश्तेहार चिपकाया
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!मधुबन : चर्चित खरखरी हिलटॉप हिंसक झड़प के मामले में मधुबन पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है।मधुबन पुलिस फरार चल रहे अलग अलग मामलों के नौ नामजद आरोपी फुलारीटांड़ आशा कोठी खटाल के विनोद यादव,प्रदीप यादव,जयप्रकाश यादव,बिक्की यादव,राहुल यादव उर्फ प्राची,कमलेश यादव,मंटू यादव,सुरेंद्र यादव एबं ललन यादव के आवासों में ढोल,नगाड़े बजाकर इश्तेहार चिपकाया।उक्त पुलिसिया कार्रवाई से आरोपियों में हड़कंप मचा हुआ है।इस मौके पर मधुबन थानेदार धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि धनबाद न्यायालय के आदेश पर खरखरी जंगल में हुई गत 9 जनवरी को हिंसक झड़प,सांसद कार्यालय में तोड़फोड़ व आगजनी एवं बाघमारा डीएसपी पर जानलेवा हमला कर जख्मी किये जाने के मामले फरार चल रहे आशाकोठी खटाल में आरोपितों के आवास पर इश्तेहार चिपकाते हुए पुलिस के समक्ष हाजिर होने का आदेश दिया गया है।उपस्थित नही होने पर 30 दिनों के बाद आरोपियों के आवास में कुर्की की प्रक्रिया की जाएगी।