हजारीबाग के बड़कागांव में बीती रात बेखौफ अपराधियों ने घर में घुसकर प्रकाश ठाकुर की गोली मारकर हत्या कर दी। मारे गये प्रकाश का घर बड़कागांव के चेपाकला प्रखंड में है। हत्या किसने और क्यों की। इसका खुलासा अब तक नहीं हो पाया है। खबर पाकर मौके पर पहुंची डाडीकला पुलिस ने शव को अपने कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना को लेकर कुछ लोगों ने बताया कि बीती रात छत के सहारे अपराधी घर में घुस आये और सोई अवस्था में ही प्रताप को सिर में गोली मार दी। पुलिस कई बिंदुओं पर तहकीकात कर रही है। वहीं आसपास लगे CCTV फुटेज को भी खंगाल रही है।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!