गोविंदपुर में जाम की समस्या से आम जनता परेशान, एसएसपी और उपायुक्त से कार्रवाई की मांग

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

धनबाद: गोविंदपुर में आए दिन लगने वाले भीषण जाम से आम लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। सड़क पर जाम के कारण राहगीरों, स्कूली बच्चों, मरीजों और रोजाना आवागमन करने वाले लोगों का समय बर्बाद हो रहा है। कई बार लोगों को घंटों जाम में फंसे रहना पड़ता है।
इस समस्या को लेकर धनबाद के वरीय पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) एवं उपायुक्त (डीसी) महोदय से विनम्र निवेदन है कि गोविंदपुर में लगने वाले जाम की समस्या को गंभीरता से लेते हुए इसका स्थायी समाधान निकालने की कृपा करें।
प्रमुख चौक-चौराहों पर यातायात पुलिस की तैनाती, सड़क पर अतिक्रमण हटाने और यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाने की दिशा में आवश्यक कदम उठाए जाएं, ताकि आम जनता को रोजाना की इस परेशानी से राहत मिल सके।

About Author

error: Content is protected !!