अभिजीत हत्याकांड में तीन और आरोपियों पर पुलिस का शिकंजा, धर्मवीर, अमित और शैलेश न्यायिक हिरासत में भेजे गए

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

धनबाद पुलिस ने तीनों आरोपियों को सीजेएम कोर्ट में किया पेश, हत्याकांड में लगातार जारी है गिरफ्तारी और कानूनी कार्रवाई।

धनबाद: अभिजीत सिंह हत्याकांड में धनबाद पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है। इसी कड़ी में शुक्रवार को पुलिस ने मामले से जुड़े तीन आरोपियों धर्मवीर कुमार (30), अमित कुमार (28) और शैलेश कुमार (26) को सीजेएम न्यायालय में पेश किया। न्यायालय में आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी होने के बाद तीनों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।


इस हत्याकांड में पुलिस इससे पहले सूरज यादव और प्रशांत कुमार राउत को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश कर चुकी है। इसके बाद शिवाकर, पंकज यादव उर्फ भालू और सुमित कुमार उर्फ सुकरू को भी कोर्ट में पेश कर जेल भेजा गया था। अब तीन और आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेजे जाने के बाद मामले में पुलिस की कार्रवाई आगे बढ़ी है।


गौरतलब है कि झरिया के राजबाड़ी रोड निवासी 24 वर्षीय अभिजीत सिंह की मौत के बाद से ही उनका परिवार न्याय की मांग कर रहा है। अभिजीत के पिता राज प्रकाश सिंह लगातार प्रशासन से निष्पक्ष जांच और घटना में शामिल लोगों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।
परिजनों के अनुसार, जन्मदिन की पार्टी के दौरान हुए विवाद के बाद अभिजीत के साथ मारपीट की गई थी। आरोप है कि इस दौरान गंभीर चोट लगने के कारण उसकी मौत हो गई। घटना के बाद से ही पुलिस मामले की जांच और आरोपियों की गिरफ्तारी में जुटी हुई है।
फिलहाल, तीनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। वहीं, अभिजीत के परिजनों को मामले की निष्पक्ष जांच और दोषियों को सजा मिलने का इंतजार है।

About Author

error: Content is protected !!