बोकारो: लोडेड पिस्टल से खेलते वक्त चली गोली, साढ़े तीन साल के मासूम की मौत; मामा गिरफ्तार होकर जेल भेजा गया

बोकारो: लोडेड पिस्टल से खेलते वक्त चली गोली, साढ़े तीन साल के मासूम की मौत; मामा गिरफ्तार होकर जेल भेजा गया

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

बच्चे को खेलने के लिए दी थी लोडेड पिस्टल, हादसे के बाद हो गया था फरार; पुलिस पूछताछ में अवैध हथियार रखने और गोलीकांड में संलिप्तता स्वीकारने का दावा

बोकारो: बोकारो में लापरवाही की एक दर्दनाक घटना में साढ़े तीन साल के मासूम बच्चे की जान चली गई। आरोप है कि बच्चे के मामा ने उसे खेलने के लिए लोडेड पिस्टल दे दी थी। इसी दौरान गोली चल गई, जिससे बच्चे की मौत हो गई। घटना के बाद मामा फरार हो गया था। अब पुलिस ने उसे रिमांड पर लेकर पूछताछ करने के बाद जेल भेज दिया है।

मिली जानकारी के अनुसार, घटना 17 अक्टूबर 2026 की है। माराफारी थाना क्षेत्र के कर्नल मार्केट स्थित रांची मोहल्ले में एक परिवार का साढ़े तीन साल का बच्चा अपने मामा राजेश कुमार के पास था। आरोप है कि राजेश ने बच्चे को खेलने के लिए अपनी लोडेड पिस्टल दे दी। इसी दौरान गोली चल गई और मासूम की मौत हो गई।

घटना के बाद राजेश कुमार फरार हो गया था। इस मामले में माराफारी थाना में कांड संख्या 83/2026 के तहत प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस ने उसकी तलाश शुरू की। पुलिस के दबाव के बीच राजेश कुमार ने कुछ दिन पहले न्यायालय में आत्मसमर्पण कर दिया।

पुलिस ने उसे 48 घंटे की रिमांड पर लेकर पूछताछ की। पुलिस की ओर से जारी प्रेस विज्ञप्ति के मुताबिक, पूछताछ के दौरान राजेश कुमार ने अवैध हथियार रखने और गोलीकांड में अपनी संलिप्तता स्वीकार की। रिमांड की अवधि पूरी होने के बाद पुलिस ने उसे जेल भेज दिया।

इस दर्दनाक घटना ने एक बार फिर बच्चों के आसपास हथियार रखने और लापरवाही बरतने के गंभीर खतरे को उजागर किया है। एक छोटी-सी लापरवाही ने परिवार की खुशियां छीन लीं।

 

About Author

error: Content is protected !!