अमड़ापाड़ा थाना की कमान अब प्रयाग दास के हाथों, कानून-व्यवस्था को लेकर बढ़ी उम्मीदे
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
अमड़ापाड़ा (पाकुड़)। अमड़ापाड़ा थाना के नए थाना प्रभारी के रूप में प्रयाग दास ने जिम्मेदारी संभाली है। उनके पदभार ग्रहण करने के साथ ही थाना क्षेत्र में कानून-व्यवस्था को और मजबूत करने, अपराध नियंत्रण तथा बेहतर पुलिसिंग को लेकर उम्मीदें बढ़ी हैं।
नई जिम्मेदारी के तहत थाना प्रभारी के सामने क्षेत्र में शांति एवं सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने, अपराध की रोकथाम करने और आम लोगों की समस्याओं पर त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करने की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी होगी।
स्थानीय लोगों को उम्मीद है कि प्रयाग दास के नेतृत्व में अमड़ापाड़ा थाना की पुलिसिंग और अधिक सक्रिय एवं प्रभावी होगी तथा आम जनता और पुलिस के बीच बेहतर समन्वय स्थापित होगा। नई जिम्मेदारी के साथ क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर लोगों की अपेक्षाएं भी बढ़ी हैं।