गुड़ाबांदा की सील खदान से निकला डेढ़ करोड़ का बेशकीमती पन्ना, तस्करी से पहले 3 आरोपी गिरफ्तार
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!जमशेदपुर: पूर्वी सिंहभूम के गुड़ाबांदा क्षेत्र की सील पन्ना (एमराल्ड) खदान से निकले करीब एक किलोग्राम वजनी बेशकीमती पन्ने की तस्करी की कोशिश को पुलिस ने नाकाम कर दिया। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए तीन तस्करों को गिरफ्तार किया है। बरामद पन्ने की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब 1.5 करोड़ रुपये बताई जा रही है।
पुलिस के अनुसार, आरोपी इस बहुमूल्य पन्ने को बेचने की फिराक में थे। गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर तीनों को गिरफ्तार किया गया और उनके कब्जे से पन्ना बरामद किया गया। मामले में आगे की जांच जारी है तथा यह पता लगाया जा रहा है कि अवैध खनन और तस्करी के इस नेटवर्क से और कौन-कौन लोग जुड़े हैं।
गौरतलब है कि गुड़ाबांदा क्षेत्र लंबे समय से अवैध पन्ना खनन और तस्करी को लेकर चर्चा में रहा है। इस इलाके में पहले भी अवैध खनन और बहुमूल्य पत्थरों की बरामदगी के मामले सामने आते रहे हैं।