SNMMCH में बड़ा हादसा टला: वार्ड की छत का हिस्सा गिरा, मरीज घायल, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल

SNMMCH में बड़ा हादसा टला: वार्ड की छत का हिस्सा गिरा, मरीज घायल, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल

धनबाद: धनबाद के शहीद निर्मल महतो मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल (SNMMCH) में मंगलवार को बड़ा हादसा टल गया। अस्पताल के एक वार्ड की छत से अचानक सीमेंट का बड़ा हिस्सा टूटकर नीचे गिर गया, जिससे वार्ड में भर्ती मरीजों के बीच अफरा-तफरी मच गई। हादसे में कई मरीजों को मामूली चोटें आईं।

घटना में बेड नंबर 27 पर भर्ती गोविंदपुर के रजा नगर निवासी मुमताज आलम भी घायल हो गए। परिजनों के अनुसार, मुमताज आलम को खून की उल्टी होने के बाद इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया था। अचानक छत का हिस्सा गिरने से उन्हें चोट लगी और वार्ड में मौजूद मरीजों व उनके परिजनों में दहशत फैल गई।

हालांकि इस हादसे में किसी की जान नहीं गई, लेकिन घटना ने अस्पताल की भवन सुरक्षा और रखरखाव व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। मरीजों और उनके परिजनों का कहना है कि जिस अस्पताल में लोग इलाज के लिए आते हैं, वहां इस तरह की लापरवाही बेहद चिंताजनक है।

घटना के बाद स्थानीय लोगों और मरीजों के परिजनों ने पूरे मामले की जांच कर जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
वहीं, अस्पताल के अधीक्षक डॉ. दिनेश कुमार गिंदौरिया ने कहा कि उन्हें इस घटना की जानकारी मीडिया के माध्यम से मिली है। उन्होंने कहा कि वह स्वयं मौके का निरीक्षण करेंगे और मामले में आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

About Author

error: Content is protected !!