गुमला पुलिस में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: SP का आदेश जारी, कई थानों के प्रभारी बदले

 

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

गुमला: जिले की कानून-व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने के उद्देश्य से गुमला पुलिस अधीक्षक (SP) ने पुलिस महकमे में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया है। जिला आदेश संख्या 474/2026 के तहत कई पुलिस पदाधिकारियों का स्थानांतरण एवं नई पदस्थापना की गई है। यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया है।

जारी आदेश के अनुसार, कुल आठ पुलिस पदाधिकारियों की जिम्मेदारियों में बदलाव किया गया है।

नई पदस्थापनाएं इस प्रकार हैं:

आशीष केशरी को कामडारा थाना प्रभारी बनाया गया है।

अंकित राज को पालकोट थाना प्रभारी की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

शिल्पा कुजूर को महिला थाना प्रभारी नियुक्त किया गया है।

कामडारा के पूर्व थाना प्रभारी को सुरसांग थाना प्रभारी बनाया गया है।

इसके अलावा चार पुलिस पदाधिकारियों को पुलिस केंद्र में पदस्थापित किया गया है।

पुलिस अधीक्षक कार्यालय का मानना है कि इस फेरबदल से जिले में पुलिसिंग और कानून-व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाया जाएगा। नई जिम्मेदारियों के साथ अधिकारियों से बेहतर कार्यशैली और जनता को त्वरित एवं प्रभावी पुलिस सेवा उपलब्ध कराने की अपेक्षा

About Author

error: Content is protected !!