प्रिंस खान की धमकी पर विधायक का पलटवार, निरसा थाना पहुंचकर दर्ज कराया आवेदन

निरसा/धनबाद: निरसा विधायक अरूप चटर्जी शनिवार को निरसा थाना पहुंचे और हाल ही में मिली धमकी के मामले में लिखित आवेदन सौंपा। उन्होंने पुलिस से गैंगस्टर प्रिंस खान के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई करने की मांग की।

विधायक ने कहा कि धमकी देने जैसी घटनाएं लोकतांत्रिक व्यवस्था के लिए गंभीर चुनौती हैं और ऐसे अपराधियों पर सख्त कार्रवाई होना जरूरी है। उन्होंने पुलिस प्रशासन से मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषी के खिलाफ शीघ्र कार्रवाई करने का आग्रह किया।

पुलिस ने विधायक का आवेदन प्राप्त कर मामले की जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।
उल्लेखनीय है कि विधायक को कथित तौर पर मिली धमकी के बाद धनबाद पुलिस ने गैंगस्टर प्रिंस खान के खिलाफ कार्रवाई तेज कर दी है। इसी क्रम में उसके ठिकानों पर भी पुलिस की कार्रवाई जारी है।