धनबाद पुलिस की अनोखी पहल: दागियों को बुलाकर सुधार का दिया अवसर, एसएसपी ने दी सख्त चेतावनी

धनबाद पुलिस की अनोखी पहल: दागियों को बुलाकर सुधार का दिया अवसर, एसएसपी ने दी सख्त चेतावनी

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

धनबाद। वरीय पुलिस अधीक्षक प्रभात कुमार की पहल पर गुरुवार को जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों के चिन्हित दागी व्यक्तियों को पुलिस केंद्र बुलाया गया। इस दौरान सभी को थाना-वार बैठाकर कानून का पालन करने और समाज की मुख्यधारा से जुड़ने के लिए प्रेरित किया गया। कार्यक्रम में सिटी एसपी ऋत्विक श्रीवास्तव, ग्रामीण एसपी एस. मोहम्मद याकूब सहित कई पुलिस पदाधिकारी मौजूद रहे।

एसएसपी प्रभात कुमार ने दागी व्यक्तियों को संबोधित करते हुए कहा कि यह उनके हाथ में है कि वे अपराध का रास्ता छोड़कर बेहतर भविष्य चुनते हैं या उसी राह पर चलकर अपना जीवन बर्बाद करते हैं। उन्होंने कहा कि धनबाद में पहली बार इस तरह की पहल की गई है, जिसका उद्देश्य केवल कार्रवाई नहीं बल्कि सुधार का अवसर देना भी है।

उन्होंने बताया कि जिन लोगों का नाम गलत तरीके से दागियों की सूची में शामिल हो गया है, या जो अब अपराध से दूर रहकर सामान्य जीवन जी रहे हैं, वे अपने संबंधित थाना प्रभारी को लिखित आवेदन देकर अपना नाम सूची से हटाने का अनुरोध कर सकते हैं। जांच के बाद पात्र पाए जाने पर कानूनी प्रक्रिया के तहत नाम हटाया जाएगा।

एसएसपी ने स्पष्ट किया कि भविष्य में अपराध में संलिप्त पाए जाने वाले दागियों के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई और अधिक सख्त होगी। वहीं जो लोग सुधार के रास्ते पर चलना चाहते हैं, उन्हें पुलिस पूरा सहयोग देगी, ताकि वे सामान्य जीवन जी सकें और उनके परिवार को अनावश्यक परेशानी का सामना न करना पड़े।

About Author

error: Content is protected !!